भोजपुर में 200 रुपये के विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में महज 200 रुपये के विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतका की पहचान तीयर गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी संतोष राम की 29 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच 200 रुपये को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि संतोष राम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Ad.
Ad.

मारपीट में सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Ad.
Ad.

सूचना मिलने पर तीयर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 200 रुपये को लेकर विवाद आखिर किस बात पर शुरू हुआ और मारपीट की नौबत कैसे आई। पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल आरोपी पति पुलिस हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल