शराबबंदी के बीच अनंत सिंह की अपील: गांवों में समूह बनाकर रखें शराब तस्करों और पीने वालों पर नजर

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी और सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने ग्रामीणों से शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांव में शराब की तस्करी और शराब पीने वालों पर नजर रखने के लिए ग्रामीणों को समूह बनाकर काम करना चाहिए और इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए।

Ad.
Ad.

दरअसल, पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में पिछले दिनों कथित शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे अनंत सिंह को ग्रामीणों ने गांव में शराब तस्करी जारी रहने की जानकारी दी।

ग्रामीणों का दावा है कि गांव में बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हैं और करीब 60 से 70 फीसदी लोग शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब तस्करों और शराब पीने वालों का विरोध करने पर कई बार विरोध करने वालों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Ad.
Ad.

अनंत सिंह ने ग्रामीणों को छोटे-छोटे समूह बनाकर शराब की तस्करी, बिक्री और सेवन करने वालों पर नजर रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए और सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जानी चाहिए।

हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पहले शराब तस्करी की सूचना देने के बावजूद उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया। ऐसे में गांव में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल