सहायक प्राध्यापक बहाली समेत मांगों को लेकर शोधार्थियों का लोकभवन मार्च

पटना में ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले शनिवार को बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने वीर कुंवर सिंह पार्क से लोकभवन की ओर मार्च निकाला। सहायक प्राध्यापक बहाली समेत कई मांगों को लेकर शोधार्थियों ने यह विरोध मार्च किया।

शोधार्थियों का आंदोलन पिछले 19 दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर जारी था, जहां कई प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर बैठे थे। लंबे समय से मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद शनिवार को आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए लोकभवन मार्च का फैसला लिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों के सेवा नियमितीकरण की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे गेस्ट फैकल्टी के भविष्य को लेकर सरकार को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।

Ad.
Ad.

 

इसके अलावा शोधार्थियों ने विश्वविद्यालयों की अकादमिक और प्रशासनिक स्वायत्तता बनाए रखने की मांग की। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता का संरक्षण जरूरी है।

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। शोधार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल