सारण में जिगरी दोस्त ने 17 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या, खून से सना हथियार लेकर थाने पहुंचा आरोपी

बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने 17 वर्षीय दोस्त की धारदार चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान बगौछिया निवासी जिउत राम के 17 वर्षीय बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई है। आरोपी आकाश कुमार भी इसी गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद आकाश ने रोहित को शुक्रवार देर रात घर से बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित की मौत हो गई।

Ad.
Ad.

वारदात के बाद आरोपी आकाश खून से सना चाकू लेकर खुद जनता बाजार थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दोनों पक्षों के एक ही गांव के होने के कारण तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के आधार पर हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल