स्वतंत्रता दिवस पर बिहार पुलिस के 18 अधिकारी-कर्मी सम्मानित, 1 को वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के 18 पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट, साहसिक और सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया।

इनमें एक पुलिस अधिकारी को Police Medal for Gallantry (वीरता पदक), दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को President’s Medal for Distinguished Service (विशिष्ट सेवा पदक) और 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को Medal for Meritorious Service (सराहनीय सेवा पदक) प्रदान किया गया।

वीरता पदक:

भागलपुर के लोहरिया वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक मो. अफसर हुसैन को वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

Ad.
Ad.

विशिष्ट सेवा पदक:

पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक वीणा कुमारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवा पदक:

इस श्रेणी में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, एसपी डानियाज अहमद, पुलिस निरीक्षक मो. इरशाद आलम, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और संताप क्षेत्री, सहायक अवर निरीक्षक आनंद प्रधान, मुकेश कुमार सिंह, लव कुश कुमार और अमिताभ गिरी, हवलदार शम्भू नाथ सिंह, संताप अल्ले मगर और रूपेश थापा, तथा सिपाही तपन गुरुंग, छत्र बहादुर थापा और संतोष कुमार ठाकुरी शामिल हैं।

इन सम्मान से बिहार पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान मिला है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल