पटना में चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

पटना में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बीच सड़क पर बाइक में आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा। खतरा भांपते ही चालक बाइक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।

Ad.
Ad.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद जली हुई बाइक को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके।

बाइक में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल