गया जिले में रिश्तों में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला होमगार्ड ने एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर विश्वास जीतने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात फतेहपुर थाना क्षेत्र के हरिदास बिगहा निवासी चंदन कुमार से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और इसी आधार पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बाद में उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर महिला और उसके परिवार ने भी सहमति जता दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@MUSKAN KUMARI






