जहानाबाद के बराबर में श्रावणी मेले का भव्य आगाज़, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम

जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम (बराबर) में गुरुवार को वार्षिक श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान और कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि भगवान शिव की महिमा पर आधारित ‘शिव तांडव’ की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इसके बाद मंत्रियों और अधिकारियों ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ का विधिवत पूजन एवं जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

Ad.
Ad.

कार्यक्रम के अंतिम चरण में बिहार गीत की प्रस्तुति के बाद फीता काटकर श्रावणी मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंत्रियों ने सिद्धेश्वर नाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पूरे मेले के दौरान सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलाभिषेक के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल