बेगूसराय वार्डन रिंकू हत्याकांड का खुलासा, पुलिस बोली– आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रिंकू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कई दिनों से हत्या और आत्महत्या को लेकर चल रही अटकलों के बीच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

विकास वैभव ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ था, लेकिन वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वार्डन रिंकू की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।

Ad.
Ad.

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह, साजिश और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

उधर, रिंकू हत्याकांड के खुलासे के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले हर तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल