जहानाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना परोसने के विवाद में देवर ने गंडासी से भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी की धारदार हथियार (गंडासी) से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। आरोप है कि कुणाल कुमार ने अपनी भाभी अंशु से खाना मांगा। खाना परोसने के दौरान उनके हाथ में मिट्टी लगी होने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गंडासी से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Ad.
Ad.

मृतका अंशु की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। वह मूल रूप से अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही उनके मायके में शोक की लहर दौड़ गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन परसबिगहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल