पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र आयोजित जेडीयू के अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब कुछ लोगों ने बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए “अंजुमन इस्लामिया हॉल वापस करो” के नारे लगाने शुरू कर दिए।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादउल्लाह, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, विधान परिषद सदस्य डॉ. खालिद अनवर, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि अंजुमन इस्लामिया हॉल को आम लोगों को वापस सौंपा जाए। समाजसेवी राहत मुश्ताक ने वक्फ संपत्तियों से कथित अवैध कब्जा हटाने और वक्फ एस्टेट की कार्यप्रणाली की ऑडिट कराने की मांग भी उठाई।
हालांकि, कार्यक्रम निर्धारित रूप से आयोजित हुआ, लेकिन नेताओं की मौजूदगी में हुई नारेबाजी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। इस मामले में वक्फ बोर्ड या जेडीयू की ओर से विरोध को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
“इसी दौरान मुस्ताक राही और सज्जाद हसन ने मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के सामने गुस्से में ‘अंजुमन इस्लामिया हॉल वापस करो’ के नारे लगाए।”
@MUSKAN KUMARI






