दरोगा बनने का सपना अधूरा: दौड़ अभ्यास के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के कलौन्दा चातर गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे चंदन कुमार की दौड़ अभ्यास के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चंदन ने हाल ही में दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा पास की थी और रेलवे ग्रुप-डी में भी उसका चयन हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले उन्होंने शारीरिक तैयारी के लिए एक अकादमी में दाखिला लिया था। सोमवार को नियमित दौड़ अभ्यास के दौरान वह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े। साथी अभ्यर्थियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad.
Ad.

चंदन की असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दोस्त सुमित कुमार ने बताया कि चंदन बेहद मेहनती और अनुशासित युवक थे, जिनका सपना दरोगा बनकर समाज की सेवा करना था। उनके छोटे भाई वर्तमान में अग्निवीर के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। बड़े बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह घटना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के संघर्ष और उनके सपनों की कीमत को भी बयां करती है। चंदन का सपना भले अधूरा रह गया, लेकिन उनकी मेहनत और लगन हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल