13 साल पुराने हत्याकांड में RJD के पूर्व विधायक रंजीत यादव बरी, गया कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सुनाया फैसला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव को 2013 के चर्चित सुमरीक यादव हत्याकांड में बड़ी कानूनी राहत मिली है। गया सिविल कोर्ट ने करीब 13 साल पुराने इस मामले में साक्ष्यों के अभाव में रंजीत यादव समेत चार आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।

अदालत ने पूर्व विधायक रंजीत यादव, उनके भाई विवेक यादव, साले पंकज यादव और दीपू यादव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए, जिसके बाद सभी को दोषमुक्त कर दिया गया।

Ad.
Ad.

यह मामला 26 फरवरी 2013 का है, जब गया जिले के नीमचक बथानी बाजार में जदयू नेता सुमरीक यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी हत्याकांड में पूर्व विधायक कुंती देवी को वर्ष 2021 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सजा के दौरान बीमारी और कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।

रंजीत यादव अतरी विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक रह चुके हैं और बिहार के चर्चित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। अदालत के इस फैसले के बाद उन्हें इस मामले में बड़ी राहत मिली है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल