धान के खेत में मिला युवक का शव, मछली पकड़ने निकला था घर से; मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चैनसिंहपट्टी (वार्ड नंबर-2) में शुक्रवार सुबह धान के खेत से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नथनी सादा के पुत्र डोमा सादा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया।

परिजनों के अनुसार, डोमा सादा गुरुवार रात मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह धान की रोपनी करने गई महिलाओं ने खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Ad.
Ad.

 

ग्रामीणों के मुताबिक, डोमा सादा परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके निधन से पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

सदर थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल