वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बवाल: राज्यपाल को दिखाए काले झंडे, छात्रों ने गेट तोड़ा और की तोड़फोड़

भोजपुर स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन के दौरे के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। राज्यपाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद करने पहुंचे थे। करीब तीन घंटे तक परिसर में रहने के बाद उनके पटना रवाना होते ही छात्र संगठनों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को राज्यपाल के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला। इसी नाराजगी में छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जमकर हंगामा किया, गेट तोड़ दिया और परिसर में तोड़फोड़ की।

Ad.
Ad.

 

घटना के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें छात्र नारेबाजी करते और गेट तोड़ते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदर्शन और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल