राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि राजद इस समय अंदरूनी तौर पर बेहद कमजोर हो चुकी है और पार्टी में भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चुनावी माहौल होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनता के बीच नजर नहीं आ रहे हैं। उनके अनुसार, ऐसे समय में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार को घेरने और जनता की आवाज उठाने की होती है, लेकिन तेजस्वी यादव अपनी भूमिका निभाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता है, लेकिन जब कोई नेता बड़े सार्वजनिक और संवैधानिक पद पर होता है तो उसकी जनता के प्रति जवाबदेही भी होती है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से दूरी और शीर्ष नेतृत्व के रवैये के कारण ही राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं में निराशा है, जिससे पार्टी में लगातार टूट की स्थिति बन रही है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
@MUSKAN KUMARI






