राम मंदिर चढ़ावा मामले पर तारिक अनवर का हमला, बोले- ‘यह राष्ट्रीय मुद्दा, निष्पक्ष जांच हो’

कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है और इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

तारिक अनवर ने कहा कि भगवान श्रीराम में करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। उनका आरोप है कि मामले में अब तक केवल निचले स्तर पर कार्रवाई हुई है, जबकि यदि किसी बड़े स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की।

विपक्ष के इस मुद्दे पर बोलने के अधिकार को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल उठाने का अधिकार है और सरकार को उन सवालों का जवाब देना चाहिए।

Ad.
Ad.

 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राजद उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करेंगे।

कटिहार के कोढ़ा क्षेत्र से पाकिस्तानी आतंकवादियों की कथित मदद के आरोप में हुई गिरफ्तारी पर तारिक अनवर ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल