बेगूसराय जिले से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाकर समाज के सामने सकारात्मक मिसाल पेश की। बेटी के अस्पताल से घर आने की खुशी में परिजनों ने डीजे बजवाया, मिठाइयां बांटीं और धूमधाम से नन्ही परी का स्वागत किया। इस जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग भी डीजे की धुन पर नाचते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार ने बेटी को “लक्ष्मी का रूप” मानते हुए उसके जन्म को घर के लिए सौभाग्य बताया। सोशल मीडिया पर भी लोग परिवार की सोच और बेटी के भव्य स्वागत की जमकर सराहना कर रहे हैं।
यह अनोखा जश्न समाज में बेटियों के प्रति बदलती सोच की एक सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
@MUSKAN KUMARI





