गौतम यादव हत्याकांड में आरोपितों को छोड़े जाने पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च निकाल पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चर्चित गौतम यादव हत्याकांड को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों और पीड़ित परिजनों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। चार नामजद आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़े जाने के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने विशुनगंज बाजार से गोपालपुर तक कैंडल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मृतक गौतम कुमार गोपालपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद कथित साठगांठ और पैसे के लेन-देन के चलते छोड़ दिया। हालांकि, सिटी एसपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया है।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने चार दिनों के भीतर मामले में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तय समय-सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर वे पटना जाकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की कोशिश करेंगे।

Ad.
Ad.

 

बताया जा रहा है कि 10 जुलाई की रात गौतम यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल गौतम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे ब्याज पर दिए गए पैसों के लेन-देन से जुड़ा पुराना विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल