RLJP प्रत्याशी तनवीर आलम ने बंटी सिंह के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के RLJP प्रत्याशी तनवीर आलम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बंटी यादव की पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा किया और पूरे मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से उन्हें उचित मदद नहीं मिली और अब तक एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिवार ने यह भी दावा किया कि बंटी यादव के पार्थिव शरीर को पुलिस ने नहीं, बल्कि उनके परिजनों ने खुद खोजा था।

परिवार की बात सुनने के बाद तनवीर आलम ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और बंटी यादव के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

Ad.
Ad.

 

वहीं, इस हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी के मुताबिक, विभागीय जांच में संबंधित पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विभागीय जांच के आधार पर एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और गृह रक्षक सुदर्शन प्रसाद को निलंबित किया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल