रांची-पटना वंदे भारत में तकनीकी खराबी, मालगाड़ी का इंजन लगाकर पहुंचाया गया गया जंक्शन

गया: रांची से पटना जाने वाली 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार रात अचानक तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से गया जंक्शन पहुंची। रास्ते में ट्रेन कई बार रुक-रुक कर चली, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन को रात 8:40 बजे गया जंक्शन पहुंचना था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह रात करीब 11:30 बजे स्टेशन पहुंची। इससे गया और पटना जाने वाले यात्रियों का शेड्यूल प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी गंभीर होने के बाद ट्रेन को बरकाकाना स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच कर समस्या दूर करने का प्रयास किया, लेकिन खराबी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रेन का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Ad.
Ad.

 

वंदे भारत एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी का इंजन जोड़ा गया और उसी की मदद से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस घटना के कारण कोडरमा समेत मार्ग के कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

देश की प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन के सहारे आगे ले जाने की घटना यात्रियों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, अप्रत्याशित देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल