पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पटना समाहरणालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने समाहरणालय परिसर में कार्रवाई की।
पुलिस टीम के पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

नामांकन के अंतिम दिन बांकीपुर का सियासी माहौल पहले से ही गरम था। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। ऐसे में JJD प्रत्याशी की गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल में नया राजनीतिक मोड़ ला दिया है।
@MUSKAN KUMARI





