बांकीपुर उपचुनाव: आज नामांकन करेंगे प्रशांत किशोर और BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा, शक्ति प्रदर्शन से चढ़ेगा सियासी पारा

पटना: हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिन सियासी हलचल तेज रहने वाली है। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार और सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी भी आज पटना कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन करेंगी।

प्रशांत किशोर ने नामांकन से पहले सोमवार सुबह सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में उनकी जनसभा प्रस्तावित है, जहां वह जनता के सामने अपनी चुनावी रणनीति और विजन रखेंगे।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रोड शो करते हुए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उनके नामांकन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा इस सीट पर अपनी करीब तीन दशक पुरानी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

Ad.
Ad.

बांकीपुर सीट का राजनीतिक इतिहास इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाता है। लंबे समय से भाजपा के प्रभाव वाली यह सीट पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। ऐसे में पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।

दूसरी ओर, प्रशांत किशोर के लिए यह उपचुनाव उनकी राजनीतिक ताकत और जनाधार की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। नामांकन के दिन दोनों प्रमुख खेमों के शक्ति प्रदर्शन के साथ बांकीपुर की सियासी जंग अब निर्णायक दौर में प्रवेश करती नजर आ रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल