मोकामा में थाने से 100 मीटर दूर ज्वेलरी दुकान में लूट, हथियारबंद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार

मोकामा: सम्यागढ़ बाजार में रविवार शाम बेखौफ अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। सम्यागढ़ थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मां अम्बे आभूषण दुकान में चार नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर घुस गए। अपराधियों ने सोने-चांदी के आभूषण और करीब 70 हजार रुपये नकद लूट लिए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों बदमाश दो बाइक पर सवार होकर बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे और उनके पास हथियार थे। दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर संचालक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।

दुकान संचालक चंदन कुमार के अनुसार, बदमाशों ने पिस्तौल की बट से हमला किया और करीब पांच मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

Ad.
Ad.

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के SDPO-1 राम कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल