‘बहुत जल्द बदल जाएगी बिहार की सरकार’, वृंदावन से तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी

पटना: बिहार की सियासत में जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक नया राजनीतिक दावा कर हलचल बढ़ा दी है। वृंदावन से उन्होंने दावा किया कि बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार जल्द गिर सकती है और राज्य में सत्ता परिवर्तन होने वाला है।

यह बयान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर शुक्रवार को हुई एनडीए घटक दलों की बैठक के बाद सामने आया। बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि बैठक के दौरान सबकुछ ठीक नहीं था और नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फटकार लगाई।

Ad.
Ad.

तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। मैंने पहले भी इसकी भविष्यवाणी की थी। मैं वृंदावन में हूं और बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी।” उन्होंने मौजूदा सरकार को ‘बैसाखी वाली सरकार’ बताते हुए दावा किया कि एनडीए के भीतर आपसी मतभेद चरम पर हैं।

हालांकि, तेज प्रताप यादव के इन दावों पर अभी तक एनडीए या जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद इस बयान ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

अब देखना होगा कि तेज प्रताप यादव की यह राजनीतिक भविष्यवाणी आने वाले दिनों में किसी बड़े सियासी घटनाक्रम का संकेत साबित होती है या महज राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल