पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

पटना:
चुनाव आयोग ने बिहार की प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है। 
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 
बांकीपुर विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस उपचुनाव पर केवल सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष की भी पैनी नजर रहेगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजधानी पटना का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और विभिन्न दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों ने भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उपचुनाव आगामी बिहार की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। 
मुख्य तिथियां:
नामांकन शुरू: 6 जुलाई 2026
नामांकन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026
स्क्रूटनी: 14 जुलाई 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026
मतदान: 30 जुलाई 2026
मतगणना: 3 अगस्त 2026 
— एशियन टाइम्स न्यूज डेस्क

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल