पटना के फतुहा में युवक की गोली मारकर हत्या, खाने-पीने के दौरान विवाद के बाद वारदात की आशंका

पटना: जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। फैक्ट्री मोड़ स्थित ट्रेंड शोरूम के पास मस्जिद के निकट हुई इस वारदात में मृतक की पहचान दरियापुर नयाटोला निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार अपने कुछ परिचितों के साथ बैठा हुआ था। मौके पर खाने-पीने का सामान भी मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि साथ बैठे एक व्यक्ति ने बेहद करीब से नवीन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल नवीन को तुरंत फतुहा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बाद में उसे पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad.
Ad.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में शामिल लोग वही थे जो मौके पर मौजूद थे या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा सुनियोजित साजिश है।

सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल