अयोध्या में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर सियासी बवाल, अजय राय ने लगाया ‘हाउस अरेस्ट’ का आरोप

अयोध्या: राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेताओं को अयोध्या पहुंचने से पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन-पूजन के साथ कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने अयोध्या जाने वाला था। पार्टी का दावा है कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे अजय राय को अयोध्या के एक होटल में पुलिस ने रोक दिया, जिसे कांग्रेस ने “हाउस अरेस्ट” की कार्रवाई बताया है।

इस कार्रवाई के बाद अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भाजपा सरकार की “तानाशाही चरम पर” है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या पहुंचते ही पुलिस उन्हें होटल से हिरासत में लेकर अपनी जीप में बैठाकर ले गई। अजय राय ने कहा कि यदि राम मंदिर में कथित जमीन घोटालों और चढ़ावे से जुड़े मामलों में कोई अनियमितता नहीं हुई है, तो सरकार राम भक्तों और विपक्षी नेताओं को अयोध्या जाने से क्यों रोक रही है। उन्होंने कहा कि आस्था पर पहरा लगाने की यह कोशिश निंदनीय है और कांग्रेस न तो रुकेगी और न ही झुकेगी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई कर रही है। पार्टी का कहना है कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों को अयोध्या जाने से रोकना लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर विवाद बना हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्टों और विपक्षी दलों ने चढ़ावे के हिसाब-किताब तथा धन के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। विपक्ष इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट और संबंधित पक्ष इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए चढ़ावे के प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बता चुके हैं।

गौरतलब है कि अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्वांचल की राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। वह वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे हैं। अयोध्या में उन्हें कथित तौर पर नजरबंद किए जाने के बाद राम मंदिर और चढ़ावा विवाद को लेकर प्रदेश की सियासत और तेज होने के आसार हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल