दो प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के तबादले से बढ़ी चर्चाएं, स्वास्थ्य महकमे में उठने लगे कई सवाल

भागलपुर: स्वास्थ्य विभाग में दो प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के तबादले के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी आदेश के तहत सीएचसी रंगरा में तैनात स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी का तबादला नारायणपुर कर दिया गया है, जबकि नारायणपुर में कार्यरत शंकर पासवान को रंगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए दोनों अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन इस फेरबदल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के भीतर यह चर्चा है कि रंगरा में पदस्थापित श्वेता कुमारी का कुछ समय पहले जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल के साथ विवाद सामने आया था। इस मामले में जांच की मांग भी उठी थी, लेकिन जांच के परिणाम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad.
Ad.

 

दिलचस्प बात यह है कि यह तबादला आदेश उसी दिन जारी हुआ, जब तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नवपदस्थापित जिलाधिकारी अलंकृत पांडेय को कार्यभार सौंपा। सूत्रों के अनुसार, कार्यभार हस्तांतरण के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलों पर अंतिम स्वीकृति दी गई थी और स्वास्थ्य प्रबंधकों का यह तबादला भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

फिलहाल विभागीय अधिकारी इस फैसले को स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बता रहे हैं। हालांकि तबादले को लेकर उठ रहे सवालों और चर्चाओं के बीच यह मामला स्वास्थ्य महकमे की सबसे चर्चित फाइलों में शामिल हो गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल