नौबतपुर में कल होगा “खेत बचाओ अभियान”, किसानों को संबोधित करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
पटना, 16 जून (एशियन टाइम्स): बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा 17 जून 2026 (बुधवार) को पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड स्थित सिंह चौहान जी गणेश प्रक्षेत्र में “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को संबोधित करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, बिहार सरकार ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम के व्यापक कवरेज हेतु अपने संवाददाता एवं छायाकार भेजने का अनुरोध किया है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा और खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।
रिपोर्ट: एशियन टाइम्स ब्यूरो, पटना
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






