क्रिकेटर आकाश दीप के घर गूंजेंगी शहनाइयां, बड्डी गांव पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

रोहतास। जिले का बड्डी गांव इन दिनों उत्सव के माहौल में डूबा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 21 जून को तिलक और 24 जून को होने वाले विवाह समारोह को लेकर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड्डी गांव दौरा इस आयोजन को और खास बना रहा है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को बड्डी गांव पहुंचकर क्रिकेटर आकाश दीप और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे तथा उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक उनके आवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए विशेष हेलीपैड तैयार किया गया है, जबकि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Ad.
Ad.

 

आकाश दीप के विवाह समारोह की शुरुआत 21 जून को तिलक कार्यक्रम से होगी। इसके बाद 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होंगी। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार इन समारोहों को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।

24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आकाश दीप और अक्षिता राज विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

गांव के लोगों के लिए यह केवल एक शादी नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के बेटे की उपलब्धियों का उत्सव है। बड्डी गांव अब क्रिकेट और खुशियों की नई पहचान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल