गोपालगंज में ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, चवर से मिला सिरकटा शव

गोपालगंज। जिले के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अमवा विजयपुर बांध के किनारे स्थित चवर से 60 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का सिरकटा शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों की नजर गन्ने के खेत के पास लावारिस हालत में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर पड़ी। संदेह होने पर जब ग्रामीण खेत के अंदर पहुंचे तो वहां शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही विश्वम्भरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव निवासी मो. मुस्तफा के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Ad.
Ad.

 

परिजनों के अनुसार, 9 जून को जमीन लिखाने को लेकर बातचीत हुई थी और 10 जून की शाम एक फोन आने के बाद मो. मुस्तफा घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि जमीन के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल