मोहन भागवत की मौजूदगी में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, फिरोजाबाद में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार शाम लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि इस घटना में उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे इटावा-टूंडला रेलखंड पर फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट पेमेश्वर गेट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 12003 अप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कोच को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Ad.
Ad.

 

सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत कानपुर से ट्रेन के ई-1 कोच में सवार हुए थे और घटना के समय ट्रेन में ही मौजूद थे। पथराव की घटना के बावजूद वह पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह, आगरा रेलवे पुलिस अधीक्षक अनिल झा और एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि पथराव के पीछे कौन व्यक्ति था और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल