94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजे गए 1100 करोड़ रुपये, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि : सम्राट चौधरी

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्यक्रम के तहत राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से करीब 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह किया गया था। राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, सभी विधवाओं और दिव्यांगजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दे रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभुकों को हर महीने तय समय पर पेंशन राशि मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में आज लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।

Ad.
Ad.

 

उन्होंने कहा कि आगे हर महीने की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की जाती रहेगी। इसके अलावा सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे लोग, जिन्हें अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे जल्द आवेदन करें। साथ ही जिन लोगों का आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण पेंशन नहीं मिल पा रही है, वे आधार लिंक कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और बिहार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव एच.आर. श्रीनिवास, सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी भी जुड़े।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल