नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण में बड़ी कार्रवाई, 116 किलो से अधिक गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया। पश्चिम चंपारण में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलथर और भंगहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग जगहों से कुल 116.970 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलथर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बलथर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से गांजे के आठ बड़े बंडल बरामद किए गए। बरामद गांजे का कुल वजन 111.440 किलोग्राम पाया गया।

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा वार्ड संख्या-6 निवासी मनमोहन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे की खेप मैनाटांड़ के रमपुरवा गांव के समीप नहर किनारे वाहन में लोड की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह खेप नेपाल के परसा जिले के पीपरडारी गांव से जुड़ी हो सकती है। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।

इधर, भंगहा थाना पुलिस ने सिसवा स्थित राधे कृष्ण मंदिर के समीप छापेमारी कर 5.530 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में मोतीलाल मांझी को गिरफ्तार किया गया है।

Ad.
Ad.

 

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और बरामद गांजे की खेप को कहां पहुंचाया जाना था।

इस कार्रवाई में बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में इस बड़ी बरामदगी को नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल