पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी

पटना। पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, राजस्व संग्रह, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान उप महापौर रेश्मी चंद्रवंशी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, राजस्व संग्रह में वृद्धि करने तथा पटना के सौंदर्यीकरण से संबंधित कई एजेंडों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई। सदस्यों ने निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए।

बैठक के दौरान नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नए उपायों को लागू करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विकास योजनाओं को गति मिल सके। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान को मजबूत करने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Ad.
Ad.

 

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि पटना को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक के अंत में नगर निगम प्रशासन ने शहर के समग्र विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि स्टैंडिंग कमिटी के सुझावों और निर्णयों के आधार पर आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल