नई दिल्ली। देशभर के युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर CJP द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि देश में लाखों बच्चों और युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी को आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि CJP आज देश के युवाओं की आवाज बनकर उभरा है और छात्रों के अधिकारों तथा उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
@MUSKAN KUMARI






