राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान के बाड़मेर, नागौर और चूरू जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल