खगड़िया में एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला, विवाहिता की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

खगड़िया। जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित करुवा मोड़ में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ही परिवार पर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हुए इस हमले में एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता, बेटी और एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं हमले में उनके पिता जयकांत पासवान, मां पार्वती देवी, बेटी परी कुमारी तथा यश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सोमवार सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने अर्चना कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयकांत पासवान और पार्वती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Ad.
Ad.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हो गई। सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों व परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात परिवार अपने घर में मौजूद था, तभी अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हमलावरों ने वारदात को किस वजह से अंजाम दिया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस जघन्य वारदात के बाद करुवा मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल