पटना में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को सड़क पर घसीटकर पीटने का वीडियो वायरल

पटना। राजधानी पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटते और घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना 27 मई की बताई जा रही है। राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-8 के पास जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने करीमन गोप नामक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में कुछ लोग पीड़ित को लात-घूंसों और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे सड़क पर घसीटते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Ad.
Ad.

घटना को लेकर कुछ लोगों ने फायरिंग होने का भी दावा किया है। हालांकि पटना पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था और दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है और वायरल वीडियो की जांच भी की जा रही है। वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था और जमीनी विवादों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल