सहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अविनाश कुमार राय, निर्णायक वोट से मिली जीत

भोजपुर जिले के सहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार राय निर्वाचित हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए शनिवार को व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया। अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारिणी समिति के सदस्य अविनाश कुमार राय और प्रिंस राय ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके बाद पर्ची के माध्यम से मतदान कराया गया।

चुनाव में व्यापार मंडल के कुल 10 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान के बाद हुई मतगणना में दोनों उम्मीदवारों को पांच-पांच मत प्राप्त हुए, जिससे मुकाबला बराबरी पर छूट गया।

Ad.
Ad.

नियमों के अनुसार बराबरी की स्थिति में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निर्णायक मत देने का अधिकार प्राप्त था। सुनील कुमार ने अपना निर्णायक मत अविनाश कुमार राय के पक्ष में दिया, जिसके बाद उन्हें सहार व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

जीत की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने अविनाश कुमार राय को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापार मंडल के हितों की रक्षा, किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

बैठक में कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल