राबड़ी देवी के सरकारी आवास विवाद पर बोले पप्पू यादव, कहा- ‘मां समान हैं, सरकार फैसले पर करे पुनर्विचार’

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री को आवंटित सरकारी आवास खाली करने के आदेश को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पूर्णिया सांसद ने लालू परिवार के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि जिस मंत्री को उक्त सरकारी आवास आवंटित किया गया है, उन्हें कोई दूसरा आवास उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी केवल एक राजनीतिक परिवार की सदस्य नहीं हैं, बल्कि बिहार के लोगों के लिए सम्माननीय व्यक्तित्व हैं। ऐसे में उन्हें आवास खाली करने के लिए बाध्य करना उचित नहीं होगा।

सरकार पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र में सभी दलों एवं नेताओं के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो सत्ता में हैं, वे भी भविष्य में पूर्व पदाधिकारी बनेंगे, इसलिए राजनीतिक फैसलों में मर्यादा और संवेदनशीलता जरूरी है।

Ad.
Ad.

 

रिशु श्री मामले में उठाए सवाल

इस दौरान पप्पू यादव ने चर्चित रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति की कई कंपनियां थीं और इन्हीं कंपनियों के माध्यम से विभिन्न कार्य लिए गए। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और केवल चुनिंदा लोगों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय सभी संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि (ईडी) ने नगर विकास विभाग से कुछ जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। पप्पू यादव ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह मामले की निष्पक्ष जांच और सुनवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

विपक्ष और परीक्षा व्यवस्था पर भी बोले

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पप्पू यादव ने विपक्षी दलों को जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिक सक्रिय होने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से जनता के बीच जाकर संघर्ष को प्राथमिकता देने की बात कही।

प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कोचिंग माफिया और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल