मुजफ्फरपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई, खेतलपुर गांव में छापेमारी; संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

बिहार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में छापेमारी की है। पिछले 15 दिनों के भीतर जिले में एनआईए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से खेतलपुर निवासी विकास कुमार के घर पर तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसी को उसकी कुछ गतिविधियों और संदिग्ध संपर्कों के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान एनआईए अधिकारियों ने घर की गहन तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। हालांकि एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर जब्त सामग्री या जांच के निष्कर्षों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Ad.
Ad.

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में एनआईए ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस मामले में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की जांच की जा रही थी। ताजा कार्रवाई को भी उसी जांच की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल एनआईए यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध व्यक्तियों और नेटवर्क के बीच किसी प्रकार का संबंध है या नहीं। वहीं स्थानीय पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है और एजेंसी की ओर से आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल