48 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार; तीन गिरफ्तार

भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को बड़े मॉल और मशहूर कोचिंग संस्थानों की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। जांच के दौरान शेखपुरा और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा गया। उनके पास से छह मोबाइल फोन समेत कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब भागलपुर की एक महिला व्यवसायी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला को मशहूर रिटेल ब्रांड ‘जुडियो’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का वादा किया गया था। आरोपियों ने भरोसा जीतकर उनसे 48 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में फ्रेंचाइजी नहीं मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह तक पहुंची। कार्रवाई के दौरान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुमरावां निवासी आशीष राज, शाहपुर थाना क्षेत्र के लालबीघा निवासी त्रिभुवन भास्कर और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवई निवासी कृष्णकांत को गिरफ्तार किया गया।

Ad.
Ad.

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अब लोगों को देशभर में पहचान रखने वाले कोचिंग संस्थान ‘बायजूस’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की नई योजना बना रहा था। जब्त मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह कार्रवाई भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर की गई। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की निगरानी और साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल