आरा में महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में एक निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना नवादा थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी रोड के केसर अस्पताल की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी लखा मुनि देवी के रूप में हुई है। वह सुरेंद्र यादव की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार महिला की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और कुर्सियां, खिड़कियां समेत कई सामान तोड़ दिए। इस दौरान रोड़ेबाजी की भी सूचना है।

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को छिपाने की कोशिश की, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

Ad.
Ad.

 

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को छिपाने की कोशिश की, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

स्थिति की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति पर काबू पाया।

घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कई स्टाफ मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब अस्पताल के रिकॉर्ड, इलाज की प्रक्रिया और स्टाफ की भूमिका की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल