पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा

131 कुख्यात फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों, शराब माफियाओं और भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले के 131 फरार और कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की है। इन सभी पर नकद इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जहरीली शराब कांड, एनडीपीएस और भू-माफिया से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। सूची में 43 शराब और स्प्रिट तस्कर, 34 लूट एवं डकैती के आरोपी, 16 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त तथा एटीएम कटिंग गिरोह और जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सबसे अधिक 25-25 हजार रुपये का इनाम तुरकौलिया थाना कांड संख्या 174-26 के जहरीली शराब मामले के मुख्य आरोपी चंदन कुमार और सूरज कुमार पर घोषित किया गया है। इसके अलावा रघुनाथपुर क्षेत्र में हुए एटीएम कटिंग कांड में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के हरियाणा निवासी साहजत और जुनैद पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

Ad.
Ad.

 

वहीं, शंकर सरैया क्षेत्र के स्प्रिट तस्कर रंजीत यादव, राजकुमार राय, राजकुमार राव और संजीव यादव पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के मामलों में राज मोहम्मद, मनोज भगत और बसंत पासवान पर भी 10-10 हजार रुपये की राशि तय की गई है। अन्य फरार अपराधियों पर अपराध की गंभीरता के अनुसार आठ हजार, सात हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये तक के इनाम रखे गए हैं।

एसपी ने प्रेस वार्ता में कहा कि जो भी नागरिक इन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करेगा और सटीक सूचना देगा, उसे निर्धारित इनाम राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष मोबाइल नंबर 9031827100 जारी किया है, जिस पर सीधे सूचना दी जा सकती है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कई फरार आरोपी भूमिगत हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल