शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक में नरेंद्र मोदी संग 30 वर्षों के अनुभवों की झलक
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा लिखित बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का भव्य विमोचन देश की राजधानी नई दिल्ली में होने जा रहा है। यह गरिमामयी समारोह दिल्ली स्थित में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की कई बड़ी राजनीतिक और साहित्यिक हस्तियां शामिल होंगी।
इस विशेष कार्यक्रम में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता भी शिरकत करेंगे। उन्हें इस वीवीआईपी समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया गया है।
पुस्तक का विधिवत लोकार्पण देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ राजनेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, नौकरशाहों और साहित्यकारों के शामिल होने की संभावना है।

‘अपनापन’ पुस्तक में के साथ तीन दशकों से अधिक समय तक जुड़े राजनीतिक, सामाजिक और आत्मीय अनुभवों को बेहद जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने प्रधानमंत्री के कार्यशैली, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से जुड़े कई अनसुने पहलुओं को किताब में साझा किया है।
पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया है कि उन्होंने एक सहकर्मी, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को किस तरह करीब से देखा और उनसे क्या सीखा। किताब के माध्यम से संगठन, समर्पण, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई प्रेरणादायक अनुभव सामने आते हैं, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माने जा रहे हैं।
देश के चर्चित संस्मरण ‘अपनापन’ का प्रकाशन prabhatbooks.com द्वारा किया जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI






