बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और Janata Dal (United) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar रविवार सुबह अचानक सक्रिय नजर आए। करीब चार दिनों बाद वे अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और पुराने राजनीतिक सहयोगियों तथा भरोसेमंद अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी इस सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले चार दिनों से नीतीश कुमार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या राजनीतिक गतिविधि में नजर नहीं आए थे। रविवार सुबह बाहर निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले वरिष्ठ नेता और मंत्री Vijendra Yadav से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुछ देर तक बातचीत की।
इसके बाद नीतीश कुमार पटना के पूर्व जिलाधिकारी और अपने पूर्व सचिव रह चुके वर्तमान जल संसाधन विभाग के सचिव Chandrashekhar Singh के आवास पहुंचे। वहां भी उन्होंने मुलाकात कर हालचाल जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह उन्होंने अपने कई पुराने राजनीतिक सहयोगियों और भरोसेमंद अधिकारियों से भी मुलाकात की। करीब 45 मिनट तक अलग-अलग लोगों से मिलने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए।
नीतीश कुमार की इस अचानक सक्रियता को लेकर सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि उनकी ओर से इन मुलाकातों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
@MUSKAN KUMARI





