औरंगाबाद में मां उमंगेश्वरी तालाब बनेगा इको-टूरिज्म हब, डीएम ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान

औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित मां उमंगेश्वरी तालाब को इको-टूरिज्म और इको-स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा ने तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर इसके सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने तालाब की वर्तमान भौतिक स्थिति, जल क्षेत्र के विस्तार, संपर्क पथ, प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास मौजूद आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही तालाब की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

जिलाधिकारी ने जिला योजना कार्यालय को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के समन्वय से तालाब को एक सुव्यवस्थित, आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना जल्द तैयार की जाए।

Ad.
Ad.

 

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में स्थानीय लोगों की सहभागिता, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यटन के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।

डीएम अभिलाष शर्मा ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मां उमंगेश्वरी तालाब क्षेत्र को इको-टूरिज्म एवं इको-स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत नौकायन, प्रकृति भ्रमण, ओपन स्पेस एक्टिविटी और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर काम करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण और विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल