पटना में बढ़ी चेन स्नैचिंग की वारदातें, PMCH डॉक्टर बने शिकार

बिहार की राजधानी Patna में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। खासकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा मामला चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां Patna Medical College and Hospital के डॉक्टर राम प्रकाश पंडित चेन स्नेचिंग का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर राम प्रकाश पंडित सोमवार देर रात अपनी स्कूटी से सुनसान इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गले से चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित डॉक्टर ने राजधानी में पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। घटना के बाद Bihar Police ने चित्रगुप्त नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

Ad.
Ad.

 

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पटना के कई इलाकों में चेन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक विधायक के भाई को भी निशाना बनाया था, जबकि वट सावित्री पूजा के दौरान महिलाओं के साथ भी झपटमारी की घटनाएं सामने आई थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सुनसान इलाकों में बाइक सवार गिरोह सक्रिय रहते हैं और राह चलते लोगों को आसानी से निशाना बनाकर फरार हो जाते हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल